लाखों रुपए वापस करने वाले PRTC कर्मचारियों को CM मान ने इस तरह किया सम्मानित

Edited By Kamini,Updated: 06 Aug, 2022 02:07 PM

cm mann honored prtc employees who returned lakhs of rupees

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ईमानदारी दिखाने के लिए पी.आर.टी.सी. बस के कर्मचारियों की तारीफ की है।

जालंधर (धवन) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ईमानदारी दिखाने के लिए पी.आर.टी.सी. बस के कर्मचारियों की तारीफ की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में ईमानदारी की मिसाल कायम है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से ही राहत मिलती है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति पी.आर.टी.सी. बस में पैसों से भरा बैग भूल गया, जिसमें 4.30 लाख रुपए की राशि थी।

उन्होंने कहा कि बस कर्मचारियों ने बैग में पैसे देखे तो उन्होंने उसे सुरक्षित रूप से संबंधित व्यक्ति तक पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री ने आज इन दोनों कार्यकर्ताओं को अपने घर बुलाया और उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि ईमानदारी से काम करने से ही सच्ची शांति मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ईमानदार व्यक्ति ही अपना सीना ऊंचा करके चल सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब का मॉडल पेश कर दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों की बहुत सराहना करते हैं।

बस में पैसे से भरा बैग भूल जाने वाले व्यक्ति की मन की स्थिति को समझने की जरूरत है कि उस समय वह कितना तनाव में होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कमाना बहुत मुश्किल है लेकिन बहुत से लोग गलत तरीकों से पैसा कमाते हैं लेकिन उन्हें वह सच्चा आराम नहीं मिलता है। भ्रष्टाचार से कमाया हुआ धन मन को शांति नहीं देता। भगवान के मंदिर में भी हिसाब देना पड़ता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!