CM मान ने मूंगी की फसल को लेकर किया ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 02 Jul, 2022 05:51 PM

cm mann gave a big gift to the farmers selling moong in punjab

आम आदमी पार्टी द्वारा मूंगी की फसल को लेकर आज प्रेस कान्फ्रेंस की गई है। यह प्रेस कान्फ्रेंस ''आप'' नेता दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में की गई है। इस दौरान...

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी द्वारा मूंगी की फसल को लेकर आज प्रेस कान्फ्रेंस की गई है। यह प्रेस कान्फ्रेंस 'आप' नेता दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में की गई है। इस दौरान चड्ढा ने कहा कि मान सरकार ने मूंग बेचने वाले किसानों को बड़ी सौगात दी है। चड्ढा ने कहा कि मान सरकार ने मूंगी फसल की बिजाई को लेकर किसानों को जो नुकसान झेलना पड़ा हैं या एम.एस.पी. से हुई कम खरीद के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी। 

'आप' नेता दिनेश चड्डा ने कहा कि पंजाब में सवा लाख एकड़ मूंग की बिजाई की गई है। उन्होंने कहा कि 2021-22 में 2.98 लाख क्विंटल मूंगी खरीदी गई थी जो 2022-23 में पंजाब में मूंग की खरीद का डाटा 4 लाख क्विंटल तक पहुंच जाएगा। सी.एम. मान ने कहा है किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होने देंगे। इसके अलावा किसानों को मूंग की फसल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जो एक हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. के घाटे को दूर करनेके लिए यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खरीद नियमों में भी कुछ बदलाव किया गया है। 

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाबियों को बड़ी राहत दी। पंजाब सरकार द्वारा गत दिन 1 जुलाई से राज्य के हर परिवार को बिजली के 300 यूनिट मुफ्त कर दिए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!