CM मान ने नवनियुक्त क्लर्कों  को बांटे नियुक्ति पत्र-बोले- "रोजगार देना पहला लक्ष्य"

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2023 12:41 PM

cm distribute appointment letters

साथ ही उन्होंने कहा कि यह सभी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी जा रही हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के नवनियुक्त क्लर्कों को म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवनियुक्त होने वाले क्लर्कों  को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज 219 क्लर्कों  को नियुक्त पत्र दिए गए और 26 तर्स के आधार पर नियुक्तियां की गई। आज हमारा नियुक्ति पत्र देने का आंकड़ा 27 हजार पार करके 27042 हो गया है। 

यह नौजवान अलग-अलग विभागों में काम कर रहे है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जिस समय अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे थे तो हम कहते थे कि हमारा पहला काम युवाओं को रोजगार देना है क्योंकि बेरोजगारी कई बीमारियों की जड़ है। पंजाब की कहावत है 'खाली दिमाग शैतान का घर', जिससे कई बार युवा नशे की ओर मुड़ जाते हैं और अपनी जिंदगी खराब कर लेते हैं। आज कई परिवारों के सपने पूरे हो रहे हैं। कई परिवारों को पहली बार नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी नौकरियां तैयार हैं, जिसकी कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस कारण समय लग रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सभी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी जा रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!