Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2025 11:41 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को सीधा चैलेंज दिया गया है
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को सीधा चैलेंज दिया गया है। उन्होंने कहा है कि सड़कें और रेल रोककर किसान नेता अपनी दुकानें चला रहे हैं और बेवजह मुद्दों पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने किसान नेताओं को खेती संकट से जुड़े मुद्दों पर लाइव बहस की चुनौती दी है और कहा है कि इन विषयों पर किसान मेरे साथ सीधी बहस करें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई किसान नेताओं ने गैर-कानूनी तरीकों से काफी पैसा इकट्ठा किया है।
बठिंडा में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान नेताओं ने किसानों के हितों के नाम पर अपनी दुकानें खोल ली हैं, और बिना वजह आम जनता को परेशान किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।