नागरिकता संशोधन विधेयक यातनाओं से मुक्ति दिलाएगा : संजय जोशी

Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 08:36 AM

citizenship amendment bill will get rid of torture sanjay joshi

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक संजय विनायक जोशी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को देश हित में बताते हुए कहा कि इस विधेयक के पास होने से करोड़ों शरणाॢथयों को यातनाओं से मुक्ति मिलेगी।

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक संजय विनायक जोशी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को देश हित में बताते हुए कहा कि इस विधेयक के पास होने से करोड़ों शरणाॢथयों को यातनाओं से मुक्ति मिलेगी। 

उच्च सदन व निचले सदन में इस विधेयक के पारित होने से देश की राष्ट्रवादी ताकतों की विजय हुई है। इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश में धार्मिक आधार पर उत्पीडऩ व प्रताडऩा के शिकार शरणाॢथयों को भारत में नागरिकता मिलेगी। जो लोग 70 वर्षों से उत्पीडऩ का शिकार थे, अब उनके भारतीय नागरिक बनने का रास्ता साफ  हो गया है। उन्होंने अल्पसंख्यक शरणाॢथयों (हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बिल की आलोचना करने वाले देश को गुमराह करना बंद करें और देश को जोडऩे का काम करें न कि तोडऩे का। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!