जिंदगी पर भारी पड़ी पतंगबाजी, बच्चे को गंवानी पड़ी जान

Edited By Mohit,Updated: 03 Feb, 2020 10:31 PM

एक तरफ पतंगबाजी को घातक डोरों को लेकर हादसे जारी हैं वहीं दूसरी ओर पतंग उड़ाने को लेकर........

घनौली (शर्मा): एक तरफ पतंगबाजी को घातक डोरों को लेकर हादसे जारी हैं वहीं दूसरी ओर पतंग उड़ाने को लेकर दुर्घटनाए घट रही हैं। घनौली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेगमपुरा में सोमवार सायं के समय घर की छत पर पतंग उड़ाते समय हादसे के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो जाने का समाचार मिला है।

व बेगमपुरा के सरपंच गुरचरण सिंह विक्की ने बताया कि 8 वर्षीय अभिषेक पुत्र जसविन्द्र सिंह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी अभिषेक को तुरंत सिविल अस्पताल रूपनगर लाया गया। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना संबंधी पता चलने पर घनौली पुलिस ने इस मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!