PM केयर्स फंड में चीनी कंपनियों से प्राप्त धन वापिस करे केंद्र: कैप्टन

Edited By Mohit,Updated: 29 Jun, 2020 08:48 PM

chief minister amarinder singh

भारत-चीन के मध्य सीमा पर जारी तनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सोमवार को...........

चंडीगढ़ः भारत-चीन के मध्य सीमा पर जारी तनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सोमवार को भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की राजग सरकार से कहा कि पीएम केयर्स फंड में चीनी कंपनियों से प्राप्त दान को वह उन्हें वापिस कर दे। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैप्टन ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ संघर्ष के लिए स्थापित पीएम केयर्स फंड में कुछ चीनी कंपनियों से भी दान प्राप्त हुए हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन के खिलाफ हमें सख्त रूख अपनाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि जब हमारे लड़के (सैनिक) मारे जा रहे हैं तब हम चीनी (कंपनियों से) पैसा ले सकते हैं।' लद्दाख में 15-16 जून की दरम्यानी रात चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री ने कुछ चीनी कंपनियों के नाम भी लिए जिन्होंने पीएम केयर्स फंड में दान दिया है। उन्होंने कहा, 'सवाल यह नहीं है कि कितना पैसा आया है। ऐसे समय में, जब वे (चीन) कोविड के लिए और मेरे देश के खिलाफ आक्रामकता के लिए जिम्मेदार हैं, तो चीनी कंपनियों से हम एक रुपया भी नहीं ले सकते हैं।' 

कैप्टन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह वह समय है जब हमें चीनी कंपनियों से प्राप्त धन, को उन्हें वापस लौटा देना चाहिए। भारत को अपनी देख रेख करने के लिए चीन के पैसों की आवश्यकता नहीं है।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!