चीमा का मान पर व्यंग्य : पत्रकार बातचीत  से पहले ‘एल्कोमीटर’ से जांचें भगवंत की सांसें

Edited By swetha,Updated: 25 Dec, 2019 11:03 AM

cheema said check bhagwant s breath with  alcometer  before press talk

भगवंत मान द्वारा की गई उक्त हरकत पर अकाली दल ने तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि पत्रकारों को उनसे बातचीत करने से पहले हर बार उसकी ताजा डोप टैस्ट रिपोर्ट मांगनी चाहिए।

चंडीगढ़ः भगवंत मान द्वारा की गई उक्त हरकत पर अकाली दल ने तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि पत्रकारों को उनसे बातचीत करने से पहले हर बार उसकी ताजा डोप टैस्ट रिपोर्ट मांगनी चाहिए।

अकाली दल ने यह सुझाव भी दिया कि उन्हें ‘एल्कोमीटर’ से मान की सांसों की जांच कर लेनी चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि भगवंत मान का व्यवहार निंदनीय था।  भगवंत मान संसद में भी पंजाब का नाम खराब कर चुका है। सांसद उससे बात करने से पहले उसकी सांस सूंघते हैं कि उसने कोई नशा तो नहीं किया हुआ। उन्होंने कहा कि अब मान ऐसी स्थितियां पैदा कर रहे हैं कि अब पंजाब में भी बातचीत करने से पहले लोगों को उस द्वारा किए नशे की मात्रा को चैक करना पड़ेगा। अकाली नेता ने विपक्षी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा तथा उन ‘आप’ विधायकों की निंदा की जिन्होंने चुप्पी धारण कर रखी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!