चंडीगढ़ में बारिश के बाद गिरा पारा, जानें अब फिर कब बदलेगा मौसम

Edited By Kalash,Updated: 13 Apr, 2025 04:52 PM

chandigarh weather temperatures rain

पिछले 3 दिनों से शहर के आसमान पर आकर बिन बरसे आगे निकल रहे बादल आखिर बरस गए।

चंडीगढ़ (अधीर रोहाल): पिछले 3 दिनों से शहर के आसमान पर आकर बिन बरसे आगे निकल रहे बादल आखिर बरस गए। बारिश के बाद बढ़ रही गर्मी से राहत मिली और शहर के मौसम में ठंडक लौट आई। छाए बादल दोपहर में इस कद्र घने हुए कि शहर के कई हिस्सों में दोपहर दो बजे के बाद अंधेरा हो गया। बादल इतने घने थे कि सड़कों पर गाड़ियों को लाइट जलानी पड़ी और स्ट्रीट लाइटें जल गईं। घने बादलों ने बादलों की गर्जना के साथ दोपहर दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लगभग 9 डिग्री पारा गिरा। 

तापमान गिरकर 32.3 डिग्री दर्ज हुआ 

शहर में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बारिश की वजह से तापमान गिरकर 32.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 218 डिग्री था। एयरपोर्ट पर तापमान 33.8 डिग्री रहा। बारिश के बाद गर्मी की तपिश से राहत मिली और ठंडक आने से राहत महसूस हुई। 

16 अप्रैल से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ के इस स्पैल के बाद आने वाले दिनों में तापमान 37 डिग्री से नीचे रहेगा। फिर 16 अप्रैल से पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का एक और स्पैल सक्रिय होगा। इस दौरान पहाड़ों में बारिश और बर्फ गिरने के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान बढ़ने से रुका रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!