पंजाब-चंडीगढ़ में Monsoon को लेकर आई बड़ी Update, मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2025 01:01 PM

chandigarh weather

मई के पूरे महीने और फिर जून के पहले हफ्ते बारिश से राहत के बाद अब

चंडीगढ़ः मई के पूरे महीने और फिर जून के पहले हफ्ते बारिश से राहत के बाद अब पहली बार इस सीजन में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। हवाओं का पैट्रन ऐसा है कि आने वाले कुछ और दिनों तक गर्मी से रातों में भी सुकून नहीं मिलने वाला है। 

आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ौतरी के बीच पारा 43 डिग्री पार कर सकता है। चंडीगढ़ समेत आसपास के एरिया में लू चल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार और शनिवार को शहर में 40 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार में तेज हवाएं चलेंगी। 

मानसून 13 जून के बाद होगा सक्रिय
इस बार देश में 10 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी और दक्षिण भारत को कवर करते हुए मध्य महाराष्ट्र तक पहुंच चुका था,लेकिन 2 जून के बाद मानसून में भी ब्रेक आया है। इस ठहराव के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 13 जून के आसपास मानसून दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगेगा। मानसून सामान्य तरीके से बढ़ता है तो 25 जून के आसपास प्री मानसून से बारिश शुरू हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!