नौतपा से तप रहा Chandigarh, Red Alert जारी, जानें आने वाले दिनों का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2024 03:29 PM

chandigarh weather

2011 के बाद पहला मौका है कि जब मई में दूसरी बार तापमान 44 डिग्री को पार कर गया।

चंडीगढ़: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो बेहद ज्यादा गर्मी पड़ती है। सूर्य 15 दिन रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं, लेकिन शुरू के 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। इन नौ दिनों की अवधि को ही नौतपा कहा जाता है। इस बार 24 तारीख से नौतपा शुरू हुआ है और दूसरे ही दिन चंडीगढ़ शहर में पारा 44 डिग्री को पार कर गया। 2011 के बाद पहला मौका है कि जब मई में दूसरी बार तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तो रविवार को पारा 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एयरपोर्ट पर तो इस बार तीसरी दफा पारा 44 डिग्री पार कर गया।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ भी 30 मई तक लगातार पारा 45 डिग्री से ऊपर रहने की की संभावना जता रहा है। 29 को तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक बना रहेगा। रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहने के साथ गर्मी के असर से भरा था। दोपहर तक तापमान में लगातार इजाफा होता गया और आखिर में दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज हुआ। इस साल यह दूसरी दफा है जब मई महीने में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले 17 मई को भी अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री ही रिकार्ड हुआ था। दोपहर 11 बजे के बाद से ही ही सड़कें और बाजार सुनसान हो चुके थे। उत्तर भारत के कई शहरों की तरह ही चंडीगढ़ में भी दिन भर भीषण गर्मी के साथ लू चलती रही। 


7 दिन से कोई राहत नहीं मिल रही
2011 में चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की आब्जर्वेटरी चंडीगढ़ के सैक्टर-39 में बनी। उससे पहले चंडीगढ़ में तापमान और बारिश का सारा डाटा एयरपोर्ट का ही मान्य होता था। एयरपोर्ट पर तापमान हमेशा ही एक से दो डिग्री ज्यादा रहता है। यही वजह है कि इस साल भी एयरपोर्ट पर पारा 4 दफा 44 डिग्री से ऊपर जा चुका है। निदेशक ए.के. सिंह की मानें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पांच दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। 27 और 28 मई के लिए रैड, 29 मई के लिए ऑरेंज और 30 मई के लिए यैलो अलर्ट दिया गया है। अगले 7 दिन किसी भी तरह का कोई राहत नहीं मिल रही है।

 ऑल टाइम रिकॉर्ड 1988 में 46.5 डिग्री रहा
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि साल 2011 से मई महीने में 43.6 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज नहीं हुआ। चंडीगढ़ एयरपोर्ट में साल 2022 में 44.6, साल 2013 में 44.6, साल 2012 में 44.8 और ऑल टाइम रिकॉर्ड साल 1988 में 465 डिग्री रहा।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!