आंधी से लुढ़का तापमान: जारी रहेगा 'यैलो अलर्ट', जानें आने वाले दिनों का हाल

Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2024 04:07 PM

yellow alert issued by meteorological department in punjab

महानगर जालंधर के तापमान में गत दिन 2 डिग्री के करीब गिरावट दर्ज हुई, जिससे शहरवासियों ने कुछ राहत की सांस ली है।

जालंधर : महानगर जालंधर के तापमान में गत दिन 2 डिग्री के करीब गिरावट दर्ज हुई, जिससे शहरवासियों ने कुछ राहत की सांस ली है। गत शाम को चली आंधी के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। इसी क्रम में अगले कुछ दिनों तक यैलो डिग्री अलर्ट रहेगा व बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शाम को आंधी का प्रकोप देखने को मिला, कई स्थानों पर सड़कों पर लगे बोर्ड इत्यादि फट गए। वहीं, तिरपालें इत्यादि उड़ती हुई देखी गई। इसके चलते विभिन्न स्थानों पर पेड़ इत्यादि उखड़ने के समाचार हैं। वहीं, देर रात बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वोटिंग के चलते दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा व वाहनों का आवागमन बेहद कम दिखाई दिया। लोग घरों में दुबके रहे जिसके चलते वोटिंग प्रतिशत में भी कमी देखने को मिली। गत दिन महानगर जालंधर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके चलते तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। बीते दिन महानगर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री था जबकि आज 26.6 डिग्री के साथ न्यूनतम तापमान में 2.8 की बढ़ौतरी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान में गिरावट जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी होने के कारण रात को अधिक राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री रिकार्ड हुआ, जोकि जालंधर के तापमान से 3.4 अधिक तक अधिक रिकार्ड हुआ है।

गर्मी का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है और लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे है, जिसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। वोटिंग के कारण शहर में मात्र 5-10 प्रतिशत दुकानें खुली, जबकि शनिवार होने के कारण बाजारों में चहल-पहल दिखने की उम्मीद थी। मोहल्लों में पोलिंग बूथों के पास भी अधिक रश नहीं दिखाई दिया। इससे साफ साबित हो रहा है कि गर्मी ने लोगों को जकड़ दिया है।

गर्मी से एक बेहोश

गर्मी का दुष्प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है जोकि जन-जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है, आज दोपहर के समय गर्मी के बीच एक व्यक्ति दमोरिया पुल के पास बेहोश होकर गिर गया। साइकिल पर जा रहे उक्त व्यक्तियों को एक कार वाले ने रूककर पानी पिलाया और चेहरे पर पानी डाला, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को होश आई। पिछले कुछ दिनों के दौरान जालंधर में ऐसे कई केस सामने आए है, जिसमें रास्ते पर लोग बेहोश होते देखे गए हैं। इसी क्रम में बीते दिनों सिटी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति बेहोश हुआ था, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस सीजन के दौरान गर्मी का प्रभाव पिछले वर्षो से अधिक दिखाई दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!