Punjab Weather : आने वाले 48 घंटों में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2024 06:02 PM

punjab weather update

पंजाब में गर्मी कहर बरसा रही है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 48 घंटे के लिए विशेष बुलेटिन जारी किया गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में गर्मी कहर बरसा रही है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 48 घंटे के लिए विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इसके अनुसार पंजाब में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 17  से 21 जून तक पंजाब में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारीश की हो सकती है। इसके साथ ही 18 से 20 जून तक पंजाब में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इन दिनों में पंजाब और हरियाण के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सैल्सियस के बीच रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 03 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। पंजाब में 16 से 18 जून तक हीट वेव जारी रहने की संभावना है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ अगल-अलग जगहों पर भीषण गर्मी बनी रहेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!