Punjab-चंडीगढ़ में Monsoon को लेकर बड़ा Update, जानें कैसा रहेगा आगे का हाल

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2024 11:14 AM

punjab chandigarh monsoon update

इसी बीच मानसून को लेकर निदेशक ने बताया कि अभी तक की परिस्थितियों के मुताबिक

पंजाब डेस्कः पंजाब भर में मौसम के बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच मानसून को लेकर निदेशक ने बताया कि अभी तक की परिस्थितियों के मुताबिक जून के आखिरी हफ्ते में मानसून की दस्तक हो सकती है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग अनुसार आज शुक्रवार को भी बारिश और धूल भरी आंधी के चलने की संभावना बनी रहेगी । वहीं शनिवार को बारिश तो नहीं होगी लेकिन तेज हवांए चलेंगी। इन दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से अभी अगले 2 दिन बढ़ते तापमान में राहत मिलेगी। 23 जून से एक बार फिर तापमान में इजाफा होना शुरू होगा।

PunjabKesari

बता दें कि बुधवार शाम को पंजाब के माझा और दोआबा इलाके में तूफान आया और उसके बाद हल्की बारिश हुई। इसका असर मालवा में भी देखने को मिला है,  अमृतसर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिला जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट, रोपड़, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, मोहाली और पटियाला के कुछ इलाकों में तूफान के बाद बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!