चंडीगढ़ वासियों के लिए अहम खबर, इन तारीखों तक जारी हुआ अलर्ट

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2024 01:30 PM

alert issued for chandigarh residents

चंडीगढ़ वासियों के लिए अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ : शहर में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है। बुधवार शाम को शहर में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो वहीं चंडीगढ़ आई.टी. पार्क की ओर भी बारिश हुई। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह का कहना है कि फिलहाल बारिश के अच्छे आसार हैं, जिसे देखते हुए विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट भी जारी किया है। पिछले दिनों की तुलना में इस बार 7 जून तक बारिश की अच्छी संभावना है। हालांकि, वीरवार को संभावना अधिक है। बारिश के साथ-साथ धूल भरे बादल भी छाए रहेंगे, जिसका असर तापमान पर भी दिखेगा। मई के आखिरी हफ्तों में हमने अत्यधिक गर्मी देखी, जो अब नहीं है। यदि बारिश हुई तो तापमान गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग ने वीरवार को ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी 

बुधवार शाम से शहर में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो रात तक जारी रहीं। विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की हैं। वहीं तापमान की बात करें तो दिन का तापमान सामान्य से 42.9 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। रात का तापमान 29 डिग्री रहेगा।  6, 7 और 8 तारीख को चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। गरज, बिजली, धूल भरे बादलों के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

अगले 3 दिनों तक दिनों का तापमान 

वीरवार  को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!