चंडीगढ़ में वोटिंग का काम जारी, जानें कितने फीसदी हुआ मतदान

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2024 05:14 PM

voting in chandigarh

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोपहर 3 बजे तक 52.61 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह वोट प्रतिशत 40.14 था।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोपहर 3 बजे तक 52.61 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह वोट प्रतिशत 40.14 था। अगर शुरुआती 4 घंटों की बात करें तो 25.03 फीसदी वोट पड़े। लोगों द्वारा भीषण गर्मी में भी पोलिंग बूथों पर आकर वोट डाली जा रही है।  चंडीगढ़ के 6,59 हजार 804 पंजीकृत मतदाता आज अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 3,41,544 पुरुष मतदाता और 3,18,226 महिला मतदाताओं के अलावा 35 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।     

PunjabKesari

ये उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

चंडीगढ़ में इंडिया गठजोड़ के उम्मीदवार मनीष तिवारी, भाजपा के उम्मीदवार संजय टंडन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा बसपा की उम्मीदवार डॉ. रितु सिंह भी इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।   

चंडीगढ़ लोकसभा हलके के लिए 614 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन सभी 614  पोलिंग स्टेशन पर सी.सी.टी.वी. कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। इन पोलिंग स्टेशनों में चंडीगढ़ के 6 लाख 59 हजार 804 वोटर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!