केंद्र ने बिक्रम मजीठिया की जैड प्लस श्रेणी सुरक्षा हटाई

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Nov, 2020 09:19 AM

center removes bikram majithia s z plus security

पंजाब में बादल परिवार में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया को ही जैड प्लस सुरक्षा कवर मिला हुआ था...

चंडीगढ़ (रमनजीत): शिरोमणी अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली जैड प्लस सुरक्षा को हटा लिया गया है। यह सिक्योरिटी मजीठिया को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से प्रदान की हुई थी और उनकी सुरक्षा में सी.आई.एस.एफ़. और पंजाब पुलिस के जवान तैनात रहते थे। पता लगा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिक्रम मजीठिया की थ्रैट प्रसैप्शन को रिव्यु करने के बाद यह फैसला लिया है। हालांकि राजनितिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड टूटने के बाद से ही चल रहे मनमुटाव के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

पंजाब में बादल परिवार में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया को ही जैड प्लस सुरक्षा कवर मिला हुआ था। 2016 दौरान पंजाब सरकार की तरफ केंद्र को एक पत्र भेज कर 3 की सिक्योरिटी को ओर ज़्यादा बढ़ाने की विनती की गई थी। यह पत्र आर.एस.एस. नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या किए जाने के बाद भेजा गया था।

पंजाब के जेल मंत्री जता चुके है हाई प्रोफाइल सुरक्षा पर ऐतराज
यह भी बताने योग्य है कि जून 2018 में हुई एक कैबिनेट बैठक दौरान पंजाब के जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की तरफ से मजीठिया को मिली हुई सुरक्षा पर ऐतराज जताया गया था। एक जिले के एस.एस.पी. की तरफ से जारी पत्र की कापी लेकर कैबिनेट बैठक में पहुंचे रंधावा ने कहा थी कि उनके मंत्री होने के बावजूद भी पंजाब पुलिस इस तरह जिलों में रूट प्लान नहीं लगाती है, जबकि बिक्रम मजीठिया के लिए राज में जहां भी जाना हो सभी जिलों की पुलिस की तरफ से रुट प्लान लगाया जाता है। 

रंधावा की तरफ से यह मामला उठाए जाने के बाद राज्य सरकार की तरफ से मजीठिया की सुरक्षा को रिव्यु करने की बात तो कही गई थी परन्तु यह भी कहा गया था कि मजीठिया को सिक्योरिटी क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई है इसलिए पंजाब उसे कम नहीं कर सकता। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!