जालंधर में 2 गाड़ियों की टक्कर और फिर 6 लाख गायब, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2026 02:33 PM

cash stolen from businessman car

जालंधर में देर रात श्री गुरु नानक मिशन चौक के पास हादसे के बाद लाखों नकदी गायब होने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में देर रात श्री गुरु नानक मिशन चौक के पास हादसे के बाद लाखों नकदी गायब होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक कार और कारोबारी की थार की टक्कर हो गई। कारोबारी का आरोप है कि इसके बाद वैगनआर से कुछ युवक उतरे और बहसबाजी करने लगे इसके बाद वह थार में रखा नकदी का बैग उठा लिया और फरार हो गए। कारोबारी का कहना है कि उसकी गाड़ी में 5 से 6 लाख रुपये नकदी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार बस्ती गुजां निवासी कारोबारी विशाल ने बताया कि वह रोज की तरह मार्केट से रिकवरी की रकम लेकर थार में जा रहा था। रात करीब 11 बजे ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने उसकी गाड़ी  आगे चल रही वैगनआर से टकरा गई और वैगनआर की लाईट टूट गई। इसके बाद गाड़ी सवार युवक उससे बहस करने लगे और थार की चाबी छीन की और मौके पर लोगों के इकट्ठा होने के बाद फरार हो गए। इसके बाद उसने अपनी थार में रखा बैग देखा तो उसकी जिप खुली थी और बैग में रखे 5 से 6 लाख रुपये गायब थे। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।  वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!