पंजाब में सामने आने लगे धान जलाने के मामले, 6 अप्रैल को देख गई पहली तस्वीर

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2023 03:01 PM

cases of paddy burning started coming out in punjab

धान के सीजन में भी पराली जलाने वालों पर रेड एंट्री का एक्शन हुआ था। उल्लेखनीय है कि पंजाब में 2016 से लेकर 2022 तक 7 सालों के दौरान धान को जलाने की 85807 घटनाएं रिकार्ड हो चुकी है।

चंडीगढ़: पंजाब में इस समय धान की कटाई का सीजन चल रहा है। अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जबकि कुछ किसान ऐसे हैं जिन्होंने कटाई कर ली है और धान को जलाने भी लग गए है।  बताया जा रहा है कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सैटेलाइट के माध्यम से सीजन में अब तक धान जलाने की 45 घटनाओं का पता चला है।

 इनमें सबसे ज्यादा मामले गुरदासपुर से आ रहे हैं। अब यह बात सामने आ रही है कि धान जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। धान के सीजन में भी पराली जलाने वालों पर रेड एंट्री का एक्शन हुआ था। उल्लेखनीय है कि पंजाब में 2016 से लेकर 2022 तक 7 सालों के दौरान धान को जलाने की 85807 घटनाएं रिकार्ड हो चुकी है। राज्य में धान को जलाने की पहली घटना 6 अप्रेल को सामने आई बताई जा रही है। इस बारे  कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा  है। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!