शादी में ASI और सब इंस्पैक्टर को असॉल्ट राइफल से फायर करने पड़े महंगे, हुई बड़ी कार्रवाई

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Feb, 2021 10:41 AM

case registered against asi and sub inspector

थानेदार के बेटे की शादी पर असाल्ट राइफल से फायर करने के आरोप में एक ए.एस.आई. और एक सब इंस्पैक्टर के....

फिरोजपुर/घल्लखुर्द (कुमार, मल्होत्रा, दलजीत): थानेदार के बेटे की शादी पर असाल्ट राइफल से फायर करने के आरोप में एक ए.एस.आई. और एक सब इंस्पैक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार ए.एस.आई. जगरूप सिंह के बेटे की शादी गांव ठेठर कलां में हुई थी। जिसमें ए.एस.आई. और सब इंस्पैक्टर द्वारा असाल्ट राइफल से फायर किए गए थे।

डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज द्वारा पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस शिकायत की जांच करवाई गई और साथ लगी सी.डी. भी देखी गई। जांच में पाया गया कि ए.एस.आई. जगरूप सिंह और सब इंसपैक्टर गुरतेज सिंह द्वारा शादी समारोह में असाल्ट राइफल से फायर किए गए थे। सब इंस्पैक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि डी.आई.जी. फिरोजपुर के आदेशों पर थाना घल्लखुर्द में जगरूप सिंह और गुरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!