Gas Agency मालिक की हरकत ने खतरे में डाली लोगों की जान, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2025 05:02 PM

case filed against gas agency owner

जिले में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने का मामला सामने आया है।

बठिंडा (सुखविंदर): जिले में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। कोटफत्ता थाना पुलिस ने यहां के गांव माइसरखाना में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक महिला के झुलसने के मामले में गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गुरभजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सितंबर को वह मौड़ मंडी गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेकर आया था, जो लीक हो रहा था।

6 सितंबर को जब उसकी मां ने उक्त सिलेंडर लगाया और चाय बनाने लगी, तो अचानक विस्फोट हो गया और उसकी मां बुरी तरह झुलस गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मां का इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा है। उसने बताया कि उक्त गैस एजेंसी का मालिक सुरिंदर सिंह कर्मचारियों की मिलीभगत से गैस सिलेंडरों से गैस चुराता है और इसी दौरान सिलेंडरों से गैस लीकेज की समस्या उत्पन्न होती है। इसी के चलते उसके घर में उक्त हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!