सावधान! कभी भी दस्तक दे सकता है नटवर लाल

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 10:05 AM

careful natwar lal can knock anytime

सावधान! सतर्क रहिए वरना शहर में सक्रिय नटवर लाल गिरोह कभी भी आपके घर पर दस्तक देकर हजारों या लाखों रुपए ठग सकता है

अमृतसर(संजीव): सावधान! सतर्क रहिए वरना शहर में सक्रिय नटवर लाल गिरोह कभी भी आपके घर पर दस्तक देकर हजारों या लाखों रुपए ठग सकता है। यह गिरोह शहर में 4 लोगों को निशाना बना चुका है। गिरोह के सदस्य अधेड़ उम्र की महिलाओं या पुरुषों को धर्म की आड़ में ठगते हैं।

अपने शिकार की रेकी कर ये लोग कभी मंदिर में दान और कभी गुरुद्वारे में चढ़ावे के नाम पर रुपए ठगते हैं। 15 दिन पहले चौकी शिवाला क्षेत्र में एक वृद्ध हजारों रुपए ठग लिए। 40 से 45 वर्ष उम्र का आरोपी शिकार को बातों में ऐसा उलझाता है कि वह चंद मिनटों में अपनी जेब खाली कर देता है। जब तक पीड़ित को पता लगता है आरोपी फरार हो चुका होता है। 

ठगी का शिकार लखविन्द्र सिंह ने बताया कि गत दिवस एक अज्ञात व्यक्ति घर में आया कि बराड़ साहिब का बेटा है। उसके माता-पिता कनाडा से आए हैं, बहन के घर पर बेटी होने की खुशी में गुरुद्वारा साहिब में 5 लाख रुपए चढ़ाने गए हैं। वे लोग पहले मार्कीट से डालर बदलवाने गए हैं, उसे किसी काम से जाना है, इसलिए कुछ पैसा चाहिए। पिता के आने पर लौटा देगा। लखविन्द्र सिंह ने भरोसा कर उसे 9900 रुपए दे दिए। फिर वह अपने साथी के स्कूटर पी.बी.02 जे.6562 पर फरार हो गया। पैसा देने के कुछ समय बाद लखविन्द्र को अहसास हुआ कि ठगी हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!