सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Feb, 2020 04:49 PM

car collided with truck father and son died

गांव सेखवां के नजदीक एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई।

तलवंडी भाई(पाल): गांव सेखवां के नजदीक एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार तलवंडी भाई के रहने वाले सुरिन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र जसपाल सिंह अपने तीन वर्षीय बेटे फतेह सिंह और साथी अरशदीप सिंह पुत्र परमिंदर जीत सिंह के साथ कार में जीरा साइड से तलवंडी भाई आ रहा था। इस दौरान गांव सेखवां में सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे सुरिन्दर की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari, car collided with truck, father and son died

गांववासियों ने कार के अंदर फंसे अरशदीप और फतेह सिंह को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां फतेह सिंह की भी मौत हो गई और अरशदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!