BSF हेडक्वार्टर के पास धमाके से दहला जालंधर, पास खड़ी गाड़ियों के खुले एयरबैग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2026 11:35 PM

car airbags deploy due to blast at bsf headquarters

जालंधर के बी.एस.एफ. हैडक्वार्टर के पास एक्टिवा में हुए ब्लास्ट इतनी जोर से हुआ कि व पास खड़ी कार के एयरबैग तक खुल गए तथा कई गाड़ियों के शीशों में दरारें आ गईं।

जालंधर : जालंधर के बी.एस.एफ. हैडक्वार्टर के पास एक्टिवा में हुए ब्लास्ट इतनी जोर से हुआ कि व पास खड़ी कार के एयरबैग तक खुल गए तथा कई गाड़ियों के शीशों में दरारें आ गईं। 

वहीं इस केस में सी.पी. जालंधर धनप्रीत कौर का बयान भी सामने आया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का कहना है कि उन्हें जैसे ही घटना बारे पता चला वह तुरन्त मौके पर पहुंची है तथा घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि उन्हें रात 8 बजे के करीब जानकारी मिली कि बी.एस.एफ. चौक के पास स्कूटी में धमाका हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि गेट के पास ही एक्टिवा पार्क की गई थी, जिसमें ब्लास्ट हुआ है। इस मामले में जिन लोगों की एक्टिवा है, दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है तथा पूछताछ जारी है। अगर इस मामले में नया एंगल सामने आता है, तो जांच की जाएगी। इस मामले में जो भी कुछ नया खुलासा सामने आया है, जरूर सांझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूटी पर जो दो लड़के आए थे, फिलहाल उन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है तथा जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!