कैप्टन ने अरुण जेतली के निधन पर जताया शोक

Edited By Vaneet,Updated: 24 Aug, 2019 08:10 PM

captain mourns the death of arun jaitley

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेतली के निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शोक व्यक्त किया है...

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली के निधन से देश ने अच्छा, अनुभवी सांसद तथा कुशल राजनेता तथा कानूनी तौर पर काबिल इंसान खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व केन्द्रीय मंत्री से समय-समय पर हुई मुलाकातों के दौरान यह महसूस किया कि प्रदेश से संबंधित अहम मसलों तथा विचार विमर्श के दौरान फ्राखदिल पाया। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि जेटली के चले जाने की खबर सुनकर दिल को दुख पहुंचा। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना।

गौरतलब है कि शनिवार को अरुण जेटली का एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। यहां कई सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!