केंद्रीय आर्डीनैंस पर कैप्टन ने अकाली दल पर साधा निशाना

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Jul, 2020 06:35 PM

captain focussed on akali dal on central ordinance

कैप्टन ने कहा कि केंद्र के किसान विरोधी आर्डीनैंस का समर्थन करके शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के हितों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों के....

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए आर्डीनैंस का समर्थन करके अकालियों ने किसानों की बर्बादी का समर्थन किया है। अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते कैप्टन ने कहा कि केंद्र के किसान विरोधी आर्डीनैंस का समर्थन करके शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के हितों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों के भविष्य राजनीति से परे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि पंजाब के साथ खड़े होने का है जिससे किसानों के साथ हो रहे धोखे को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सभी को एक साथ मिल कर इस किसान विरोधी आर्डीनैंस खिलाफ लड़ना चाहिए। इसके साथ ही कैप्टन ने यह मुद्दा केंद्र के पास उठाने की भी बात कही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!