अकाली दल दिल्ली में भाजपा नेताओं के घर के बाहर करे ‘चक्का जाम‘: कैप्टन

Edited By Mohit,Updated: 22 Sep, 2020 09:07 PM

captain amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कृषि विधेयकों के खिलाफ...........

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सितंबर को प्रदेश में ‘चक्का जाम‘ की घोषणा को लेकर कहा कि उन्हें दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर यह आंदोलन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अकाली नेताओं की घोषणा को किसानों की भावनाओं को भुनाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि उस दिन वैसे ही किसान संगठनों ने ‘भारत बंद‘ की घोषणा की हुई है, ऐसे में यह शिअद की किसानों की उस लड़ाई को नाकाम करने की कोशिश लगती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं के घरों के बाहर चक्का जाम क्यों नहीं करते? उन्होंने यह भी कहा कि शिअद को यदि किसानों की सच में चिंता है तो उन्हें केंद्र सरकार से नाता तोड़ देना चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!