PM Modi के ऐलान के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों ने जारी की सहायता राशि

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Sep, 2025 05:46 PM

cabinet ministers give compensation for punjab flood victims

इस बार पंजाबभर में बाढ़ का भारी प्रभाव पड़ा है और लोग धीरे-धीरे इस आपदा से उभर रहे हैं।

पठानकोट(शारदा): आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र भोआ के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने उन 12 बाढ़ पीडि़त परिवारों को, जिनके मकानों को भारी नुकसान हुआ, प्रति परिवार ₹51,000 की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

विशेष रूप से आज उन्होंने गांव बकनौर, पम्मा, अंबी खडख़ड़़ा, कोहलियां अड्डा और अन्य नजदीकी गांवों में जाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के घरों की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लिया और उनसे मुलाकात की। इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. अदिति सलारिया, डॉ. सुनीता, डॉ. प्रियंका, नरेश सैनी (जिला प्रधान बी.सी. विंग पठानकोट), पवन कुमार फौजी (ब्लॉक प्रधान), राजा बकनौर, भूपिंदर सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि इस बार पंजाबभर में बाढ़ का भारी प्रभाव पड़ा है और लोग धीरे-धीरे इस आपदा से उभर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा एक एन.जी.ओ. के माध्यम से बाढ़ पीडि़त 12 परिवारों को ₹51,000 की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। उन्होंने ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस सहायता राशि को एकत्रित किया और उन परिवारों तक पहुंचाया जिनके घर बाढ़ की वजह से टूट गए या पानी में बह गए। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी बल मिलता है।

कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश पर आई मुश्किल घड़ियों में अपनी जिंदादिली का परिचय दिया है, और आज जब पंजाब स्वयं बाढ़ की मार झेल रहा है, तो हम सभी को इन प्रभावित लोगों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अपने साथी मंत्रियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पठानकोट जिला चुनकर इन बाढ़ पीडि़तों की मदद की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जिन परिवारों के घर पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस मौके पर जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने इस क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सहायता पहुंचाने की व्यवस्था की थी। आज उन्होंने गांव बकनौर, पम्मा, कोहलियां अड्डा, अंबी खड़खड़ा और अनयाल में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कई लोगों के घर पूरी तरह से टूट चुके हैं और उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है। बहुत से दानी सज्जन, जिनमें डॉक्टर और एन.आर.आई. परिवार भी शामिल हैं, हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं, पर उनका कहना है कि यह आर्थिक सहायता सही और असली हकदार तक पहुंचे।

डॉ. बलबीर सिंह ने भरोसा दिया कि हर प्रकार की सहायता सिर्फ उन तक ही पहुंचेगी जो वास्तव में इसके पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे किसी की दुकान टूटी हो, या पशुधन का नुकसान हुआ हो हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। अंत में उन्होंने सभी पंजाबवासियों से अपील की कि वे आगे आकर हर संभव तरीके से इन प्रभावित परिवारों की मदद करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!