विधानसभा सैशन रद्द करने के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्रियों का भाजपा पर बड़ा हमला

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2022 07:25 AM

cabinet ministers big attack on bjp

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने भी भाजपा पर हमला बोल दिया है

जालंधर (धवन): पंजाब के राज्यपाल द्वारा विधानसभा न चलने देने के मुद्दे पर  पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने भी भाजपा पर हमला बोल दिया है। पंजाब के 2 कैबिनेट मंत्रियों कुलदीप सिंह धालीवाल तथा ब्रह्मशंकर जिम्पा ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के आगे न झुकेगी और न बिकेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को नुक्सान पहुंचाने का षड्यंत्र रचा गया है परन्तु भाजपा व कांग्रेस अपने मंसूबों में सफल नहीं होगी। ऑप्रेशन लोटस तो फेल हो चुका है।धालीवाल ने कहा कि पंजाब के सभी विधायक अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान के साथ खड़े हैं। हम किसी भी धक्केशाही का डट कर मुकाबला करेंगे। ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल ने अपना संवैधानिक कत्र्तव्य नहीं निभाया। पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं तथा राज्यपाल ने यह फैसला लेकर लोकतंत्र पर धब्बा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी अब केंद्र सरकार ने सीधे तौर पर राज्यपाल की मार्फत दखल देना शुरू कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!