पंजाब में 2 विधानसभा सीटों फगवाड़ा और जलालाबाद के ही होंगे उप चुनाव

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2019 09:37 AM

by election

पंजाब में केवल 2 विधानसभा सीटों फगवाड़ा तथा जलालाबाद के ही उप चुनाव होने का रास्ता साफ हो पाया है। पता चला है कि केंद्रीय चुनाव

जालन्धर(धवन): पंजाब में केवल 2 विधानसभा सीटों फगवाड़ा तथा जलालाबाद के ही उप चुनाव होने का रास्ता साफ हो पाया है। पता चला है कि केंद्रीय चुनाव आयोग इन 2 सीटों पर सितम्बर महीने में उप चुनाव करवा सकता है। फगवाड़ा विधानसभा सीट इसलिए खाली हो गई क्योंकि सोमप्रकाश होशियारपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए, जबकि जलालाबाद सीट को इसलिए खाली घोषित किया गया क्योंकि सुखबीर बादल फिरोजपुर सीट से सांसद निर्वाचित हुए। 

बताया जाता है कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने इन दोनों के ही इस्तीफे को मंजूरी के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेज दिया है। यद्यपि लोकसभा चुनाव के समय आम आदमी पार्टी के 2 अन्य विधायकों को मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल कर दिया था, उसके बावजूद इन दोनों ‘आप’ विधायकों के इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक एच.एस. फूलका  के इस्तीफे को भी स्वीकार नहीं किया गया है।  

‘आप’ विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के इस्तीफे को भी स्वीकार नहीं किए जाने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में फिलहाल केवल 2 विधानसभा सीटों के ही उप चुनाव का रास्ता साफ हुआ है। कांग्रेस की यही रणनीति है कि इन दोनों सीटों को जीत कर राज्य में एक बार फिर से अकाली दल के ऊपर दबाव बनाया जाए, इसीलिए पहले चरण में 2 सीटों पर ही उप चुनाव करवाने की तरफ राज्य अग्रसर हो रहा है। पता चला है कि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह नहीं चाहते हैं कि राज्य में आम आदमी पार्टी के अन्य विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हों, ताकि पंजाब विधानसभा में अकाली दल विपक्षी पार्टी के रूप में उभर कर सामने न आ सके।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!