पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 3 दिन रहेगा बसों का चक्का जाम!

Edited By Urmila,Updated: 10 Nov, 2026 03:14 PM

buses in punjab to come to a halt once again

पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस ठेका कर्मचारी यूनियन (डिपो 2511) की ओर से अपनी लंबित मांगों और पंजाब सरकार के वादाखिलाफी वाले रवैये के खिलाफ बरनाला में विशाल गेट रैली की गई।

बरनाला (पुनीत) : पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस ठेका कर्मचारी यूनियन (डिपो 2511) की ओर से अपनी लंबित मांगों और पंजाब सरकार के वादाखिलाफी वाले रवैये के खिलाफ बरनाला में विशाल गेट रैली की गई। इस मौके पर गेट रैली को संबोधित करते हुए यूनियन नेता सुखपाल सिंह ने पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधे।

सुखपाल सिंह ने कहा कि 14 और 15 नवंबर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को परिवहन विभाग के कच्चे कर्मचारियों की ओर से तीन दिवसीय पंजाब स्तरीय हड़ताल की जाएगी और मुख्यमंत्री पंजाब के आवास के सामने धरना दिया जाएगा।

इस मौके पर यूनियन नेता सुखपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि ठेकेदारी और आउटसोर्स सिस्टम पूरी तरह बंद किया जाएगा और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन पौने पांच साल का समय बीत जाने के बावजूद न तो ठेकेदारी प्रथा खत्म की गई है और न ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों को पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 2026 का एक्ट लाने के दावे तो किए गए, लेकिन उसे लागू करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। अधिकारियों की मेजों पर फाइलें पड़ी होने के बावजूद आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं लाया गया, जिसके कारण कर्मचारियों की दिवाली भी फीकी रही है। 

परिवहन विभाग की मौजूदा स्थिति पर बोलते हुए नेताओं ने बताया कि सरकार की ओर से विभाग में नई बसें शामिल नहीं की गई हैं। डिपो में जो मिनी बसें भेजी भी गई हैं, वे बिना नंबर प्लेटों के कबाड़ बनकर खड़ी हैं। मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को चेतावनी देते हुए यूनियन ने अपने अगले तीखे संघर्ष का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 14 और 15 नवंबर को ठेका मोर्चा पंजाब के बैनर तले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के हलके में जाकर सरकार के खिलाफ प्रचार किया जाएगा और इसके बाद 16 नवंबर को परिवहन विभाग के कच्चे कर्मचारियों की ओर से तीन दिवसीय पंजाब स्तरीय हड़ताल की जाएगी तथा मुख्यमंत्री पंजाब के आवास के सामने धरना दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द अपने वादे पूरे करते हुए ठेकेदारी सिस्टम बंद करे और कच्चे कर्मचारियों को विभाग में पक्का करे, अन्यथा संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!