200 मीटर तक घसीटते हुए बाइक सवार को ले गया ट्रक, दर्दनाक मौत

Edited By Pardeep,Updated: 26 Aug, 2019 04:06 PM

bullet rider collides with truck on dav flyover dies

रविवार रात जालंधर के डीएवी फ्लाईओवर पर बुलेट सवार लड़के को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बुलेट सवार सन्नी(19) पुत्र भगत चौहान निवासी सतनाम नगर गंभीर रुप से...

जालंधर(वरुण): डी.ए.वी. कॉलेज फ्लाईओवर पर रेस लगा रहे 2 युवकों में से बुलेट सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। बुलेट सवार युवक हाई स्पीड होने के चलते ट्रक के पीछे से टकराया और 200 मीटर की दूरी तक बाइक समेत घिसटता चला गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौक से फरार हो गया। मृतक की पहचान सन्नी (19) पुत्र भगत सिंह चौहान निवासी सतनाम नगर निवी आबादी के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार सन्नी अपने दोस्त गोविंद के साथ मकसूदां की तरफ से आ रहा था। गोविंद के पास अलग बाइक थी जबकि सन्नी बुलेट पर था। गोविंद की मानें तो सन्नी ने रेस लगाने की बात कही लेकिन उसने मना कर दिया। दोनों अपनी अलग-अलग बाइक्स पर डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर चढ़े तो गोविंद सन्नी के बुलेट से काफी आगे निकल गया। सन्नी रेस लगाते हुए आगे जाने लगा तो आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया और उसी ट्रक में फंस गया। वह काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटते चला गया जबकि पीछे आ रहे लोगों ने हादसा देखा तो 200 मीटर की दूरी पर जाकर ट्रक रुकवाया। ट्रक में फंसे सन्नी को बाहर निकालकर आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात थाना 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देर रात पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। सन्नी एक जूतों की दुकान में काम करता था। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!