Edited By Urmila,Updated: 27 Aug, 2023 12:53 PM

लोगों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। शहर में सरेआम गोली चलाने की खबर रोजमर्रा सुनने को मिल रही है।
पंजाब डेस्क: लोगों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। शहर में सरेआम गोली चलाने की खबर रोजमर्रा सुनने को मिल रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। गत दिनों मकसूदां में सरेआम गोली चलाने की खबर सामने आई थी और अब जालंधर के माल रोड स्थित सतवा रेस्टोंरेंट से भी ऐसी ही खबर सुनने को मिली है।
जानकारी के अनुसार सतवा रेस्टोरेंट में 2 ज्वेलर भाइयों द्वारा दहशत का माहौल पैदा किया गया। ज्वेलर भाइयों ने उक्त रेस्टोरेंट में गोली चलाई जो एक अन्य व्यक्ति को जा लगी। घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है ये ज्वेलर भाई जिस किसी भी रेस्टोरेंट में जाते हैं वहां लोग मन ही मन डर जाते हैं। वजह यह है कि जहां भी ये दोनों भाई जाते हैं वहां हुडदंग मचाते हैं और गोलियां चलाने लगते हैं।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here