लाडोवाल टोल प्लाजा कर्मचारियों पर गोलियां चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 09 Dec, 2025 11:15 AM

3 accused who shot at ladowal toll plaza employees arrested

नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर गोलियां चलाने वाले 3 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

लुधियाना (अनिल, शिवम): नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर गोलियां चलाने वाले 3 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए डी.सी.पी. रूपिंदर सिंह और ए.डी.सी.पी. -3 कंनवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि थाना लाडोवाल की पुलिस द्वारा शनिवार की रात टोल प्लाजा कर्मचारियों पर गोलियां चलाने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बटाला के रहने वाले हैं जो शुक्रवार को एक शादी समागम में शामिल होने के लिए पटियाला गए थे और शनिवार को वापस बटाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वे लाडोवाल टोल प्लाजा पर वी.आई.पी. लेन से अपनी गाड़ियां जबरन निकालना चाहते थे जिसके बाद उनकी टोल कर्मचारियों से बहस हो गई जिसके बाद वाहन चालकों द्वारा टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर गोलियां चलाई गईं।

police

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र दलविंदर सिंह और आदित्य कुमार पुत्र वरुण कुमार सभी निवासी बटाला के रूप में की गई है। डी.सी.पी. रूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाकर छापामारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनके साथियों की गिरफ्तारी और गोली चलाने वाले हथियार को बरामद किया जा सके।

इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने टोल प्लाजा के सिक्योरिटी गार्ड सिकंदर सिंह निवासी आलोवाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालको व उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!