Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Jul, 2025 10:17 PM

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
सरदूलगढ़/मानसा (जस्सल): मानसा जिले के सरदूलगढ़ कस्बे के गांव रुड़की में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 वर्षीय राजा सिंह की कबूतर चोरी के आरोप में नृशंस हत्या कर दी गई। राजा सिंह 7वीं कक्षा का छात्र था और कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी माना जाता था।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी तरलोचन सिंह (45) ने राजा सिंह पर अपने कबूतर चोरी करने का आरोप लगाया। वह शिकायत दर्ज कराने राजा के घर गया और वहीं उसकी मुलाकात बच्चे से हुई। इसी दौरान उसने राजा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कबूतर पालने का शौकीन था और रोज़ कबूतरों के पीछे दौड़ता था। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी तरलोचन सिंह पहले भी कई बार राजा को धमका चुका था।
सरदूलगढ़ थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह के बयान पर तरलोचन सिंह, काला सिंह और तेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here