परिजन रह गए DJ पर भांगड़ा डालते, पेट दर्द का बहाना लगाकर दुल्हन हुई फरार

Edited By Mohit,Updated: 24 Oct, 2019 03:51 PM

bride escaped by pretending to be a stomach ache

लूटपाट की घटनाएं तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन एक ऐसी ठगी गांव हसनपुरा के एक युवक से हुई, जिसको उसका सारा परिवार कभी भूल नहीं पाएगा।

बटाला (साहिल): लूटपाट की घटनाएं तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन एक ऐसी ठगी गांव हसनपुरा के एक युवक से हुई, जिसको उसका सारा परिवार कभी भूल नहीं पाएगा।

जानें पूरा मामला
जानकारी अनुसार गांव हस्नपुरा के गुरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह का रिश्ता उनके गांव की ही एक महिला ने करवाया था और उसने उक्त परिवार से 36000 रूपए मांगे थे, जो परिजनों ने दे दिए, गत दिवस उसकी बारात बटाला में आई और उसके फेरे सिनेमा रोड़ पर गुरद्वारा साहिब में हुए, फेरों के बाद उक्त युवक डोली लेकर अपने गांव आ गया। सारा परिवार डी.जे लगाकर खुशी-खुशी भांगड़ा डाल रहे थे। तो अचानक नवविवाहित लड़की घर वालों को कहने लगी कि मेरे पेट में दर्द हो रही है, परिवारिक सदस्य ने तुरंत लड़की को विचोलन की स्कूटरी के पीछे बिठाकर उसको दवा लेने के लिए बटाला भेज दिया। बाजार आकर लड़की ने विचोलन को कहा कि आप रूको मैं दवा लेकर आती हूं। 2 घंटे की प्रतीक्षा के बाद विचोलन अपने गांव आ गई और उसने अपने साथ हुई सारी घटना परिवारिक सदस्यों को बताई तो उन सभी के होश उड़ गए। 

उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत थाना सदर की पुलिस को दी। इस संबंधी जब थाना सदर के ए.एस.आई बलबीर सिंह बाठ से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त सारा मामला हमारे ध्यान में है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। उक्त युवक के विचोले से पूछताछ की जा रही है। परिवारिक सदस्य जो भी ब्यान दर्ज करवाएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!