Breaking: PSPCL उम्मीदवारों को CM मान ने बांटे नियुक्ति पत्र

Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2023 01:41 PM

breaking cm mann distributed appointment letters to pspcl candidates

मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1320 पी.एस.पी.सी.एल. उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर सी.मान ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. रीढ़ की हड्डी बनकर काम करते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से कहा कि आप लोग हमारे लिए सोने के बढ़िया गहने के तरह है, मेहनत की भट्ठी से निकलकर आए हो। मेहनत की फल जरूर मिलता है। अभी तो आप लोग पहली मंजिल की सीढ़ी चढ़े हो। 

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब चावल पैदा करके लोगों का पेट भरते हैं। धान की फसल पैदा करने के लिए बिजली की काफी जरूरत होती है। चावलों के बेजने के लिए ट्रेनें सीधी जाती थी और कोयला आने के लिए घुमा फिरा कर। जब इस बारे में बात की गई तो कोयले की ट्रेन सीधी शुरू हुई।  सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में बिजली पूरी करना एक बड़ा चैलेंज हैं। बिजली मुख्त करने कईयों के जीरो बिल आने लग गए। जो पैसा बचेगा बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे।  

सी.एम. मान ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्हें नौकरियों के नियुक्ति के लिए एक एम.एल.ए. फोन आया। एम.एल.ए. ने कहा एक व्यक्ति अपना है बस 2-3 नंबरों से रह गया है उसका नाम लिस्ट डाल दिया जाए। उन्होंने एम.एल.ए. से कहा कि 2-3 नंबरों से पीछे रहे व्यक्ति से कहो कि वह अगली बार मेहनत करके आए। सी.एम. मान ने कहा कि ऐसे किसी का नाम काट कर सिफारिशों पर नौकरी नहीं मिलेगी। मेहनत का फल जरूरत मिलता है। सफलता के लिए एक ही शार्टकट है वो है मेहनत।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!