Edited By Kamini,Updated: 20 Jan, 2023 02:28 PM

बिस्त दोआब नहर में आज पुलिस को 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
बलाचौर: बिस्त दोआब नहर में आज पुलिस को 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव में इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार (45) पुत्र चमन लाल निवासी गांव बूथगढ़ के रूप में हुई है। गांव बूथगढ़ में बिस्त दोआब नहर गांव लोहट पुल के पास से शव मिला है। मृतक पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 17 जनवरी को उसका पति अपने घर से सुबह के समय अचानक कहीं चला गया। काफी ढूंढने के बाद वही नहीं मिला। यही नहीं नरेश अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ कर चला गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी नीलम, दो बेटियां एक बेटा, बुजुर्ग मामता छोड़ गया है।
बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति का पैसो को लेनदेन के कारण 16 जनवरी शाम को पंचायत भी हुई थी। मृतक का लकड़ का ठेकेदार का था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए के सरकारी अस्पताल बलाचौर में भेज दिया है। पत्नी के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here