एक बार फिर आमने-सामने हुए भाजपा नेता और किसान, माहौल बेहद तनावपूर्ण

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Jul, 2021 02:18 PM

bjp leaders and farmers once again face to face

केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए कृषि कानूनों का गुस्सा अभी भी किसानों में थमा नहीं है। यहां अब एक बार फिर किसानों ने बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार...

फगवाड़ा: केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए कृषि कानूनों का गुस्सा अभी भी किसानों में थमा नहीं है। यहां अब एक बार फिर किसानों ने बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब किसानों की तरफ से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और विजय सांपला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां दोनों नेता फगवाड़ा के सतनामपुरा में भाजपा नेता के एक समागम में पहुंचे थे जहां किसानों को इस बात की भनक लग गई।

फिर किसान जत्थेबंदियां भी उसी समागम में पहुंच कर इन नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान किसानों की तरफ से जमकर नारेबाजी की गई। वही गुस्साए किसानों ने टेंट तक फाड़ दिए। इस समय वहां भाजपा नेता और किसान आमने सामने हो गए है। फिलहाल माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए जो मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रहे है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!