Jalandhar के बाद अब इस जिले से BJP नेता को किया गिरप्तार, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2025 01:17 PM

bjp leader arrested

पंजाब में कई जिलों में भाजपा नेता को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब में कई जिलों में भाजपा नेता को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जालंधर के बाद अब गुरदासपुर से भी भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा ने पंजाब भर के विभिन्न गांवों में एक अभियान चलाया हुआ है। 'भाजपा का सेवक आपके द्वार' अभियान के तहत विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा था। 

PunjabKesari

इसी के तहत आज जब भाजपा नेताओं का एक समूह भाजपा के जिला गुरदासपुर अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया के नेतृत्व में दीनानगर के गांव चेचियां छोरियां में कैंप लगाने पहुंचा, तो वहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। भाजपा जिला अध्यक्ष और भाजपा हलका प्रभारी दीनानगर रेणु कश्यप और यशपाल कुंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। जिन्हें थाना दौरांगला में हिरासत में रखा गया है, वहीं भाजपा नेता इस पूरे मामले को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!