पंजाब में 22, 23, 24 तारीखों के लिए बड़ी चेतावनी! सावधानी से निकलें घरों से बाहर

Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2025 07:09 PM

big warning for 22 23 24 in punjab

पंजाब में 22, 23, 24 तारीखों के लिए बड़ी चेतावनी जारी हुई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में 22, 23, 24 तारीखों के लिए बड़ी चेतावनी जारी हुई है। अगर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो सोच समझ कर घरों से बाहर निकलें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।। दरअसल, पंजाब के मौसम का ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने आज से 24 अगस्त तक के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आज और 22, 23, 24 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश होगी, जबकि 21 तारीख को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विभाग ने पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फाज़िल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मोहाली, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, तरनतारन, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश होगी। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की भी संभावना जताई गई है।  

इस बीच, मौसम को ध्यान में रखते हुए लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में राज्य भर में भारी बारिश हो सकती है। आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बनने से काफी नुकसान भी हो सकता है। वहीं मैदानी इलाकों के साथ-साथ निचले इलाकों में लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। किसानों को भी जल निकासी का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि बारिश जैसे हालात में फसलों को नुकसान न पहुंचे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!