Punjab में दोपहर 3 से 5 बजे तक न निकले घर से बाहर, होगी बड़ी परेशानी

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2025 01:53 PM

big statement of bjp leader sunil jakhar

वहीं अगर जरूरत पड़ी तो NIA से जांच भी करवाई जाएगी।

पंजाब डेस्क :  जालंधर में BJP के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर धमाका हुआ है। इस घटना को लेकर पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रैंस हुई। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में BJP नेता सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब पुलिस सिर्फ AAP की नेताओं को सुरक्षा दे रही है।  सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि BJP अपनी जिम्मेदारी खुद निभाएगी।स 

सुनील जाखड़ ने कहा कि, पंजाब में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। अब तक 14 थानों में ब्लास्ट के घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से लगातार पंजाब में ब्लास्ट हो रहे हैं ये बहुत ही चिंता का बात है और पंजाब के लिए बुरे संकेत हैं। कानून व्यवस्था बहुत खराब होती जा रही है। पंजाब में बंगाल जैसे हालात बनते जा रहे हैं। इंटेलिजेंस क्या कर रही है। पंजाब की अमन शान्ति को भंग करने लिए शरारती तत्व साजिश के तहत घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि, नेता मनोरंजन कालिया के घर जोरदार धमाका हुआ, जिस दौरान पहली मंजिल के कमरे का दरवाजा और शीशे भी टूट गए। यही नहीं आस पास के लोग तक डर जाग गए लेकिन पुलिस कमिश्नर कह रहे हैं कि मामूली धमाका हुआ है। 

पंजाब भर लगेगा धरना

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक को लेकर सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि जालंधर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ ही पंजाब भर में 3 बजे से 5 बजे तक धरना लगाया जाएगा। वहीं अगर जरूरत पड़ी तो NIA से जांच भी करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि गत रात मनोरंजन कालिया के घर धमका हुआ है। इसे लेकर उन्होंने बताया कि वह देर रात करीब 12.30 बजे अपने परिवार के साथ घर में थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि बाहर की लाइट्स ऑफ थी और इसी बीच जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाके से साथ साथ तोड़फोड़ की आवाजें आई जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे से लेकर अन्दर खड़ी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। वहीं आपको बता दें कि, इस घटना के बाद सभी में रोष पाया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि आज मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले के विरोध में आज जिला अदालतों में वकील काम बंद रखेंगे। बता दें कि आज अदालतें खुली हैं पर सुनवाई की अगली तारीखें जारी की जा रही हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!