पंजाब में लाल लकीर अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर, अब 50 साल बाद...

Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2025 01:42 PM

big news for people living inside the red line in punjab

पंजाब में 'लाल लकीर' के अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है।

लुधियाना (हितेश): पंजाब में 'लाल लकीर' के अंदर रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है।  लुधियाना ज़िले में इन लोगों को 50 साल बाद मालिकाना हक प्रदान किया गया हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने 'मेरा घर मेरे नाम' स्कीम के तहत हाल ही में 158 परिवारों को मालिकाना अधिकार सौंपे। वहीं आज 121 और घरों के निवासियों को यह हक सौंपा गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद संजीव अरोड़ा ने इस पहल को हैबोवाल क्षेत्र (वार्ड नंबर-65) में लंबे समय से चल रहे संपत्ति स्वामित्व के मुद्दों को सुलझाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। बताया गया कि ये निवासी पिछले 50 वर्षों से अपनी संपत्तियों पर कानूनी मालिकाना हक की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।

अरोड़ा ने इस योजना के दूरगामी प्रभावों पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह योजना न केवल दशकों पुरानी चुनौतियों का समाधान करती है, बल्कि निवासियों के सम्मान और आत्मगौरव को भी बहाल करती है और उनके लिए नए आर्थिक रास्ते खोलती है। यह योजना निवासियों को कानूनी मान्यता प्रदान करती है और उन्हें वित्तीय विकास के लिए अपनी संपत्तियों का उपयोग करने के योग्य बनाती है – चाहे वह कर्ज़ के ज़रिए हो या फिर अपने परिवारों के भविष्य की योजना बनाकर।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!