आधार कार्ड पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बंद करने पर लालजीत सिंह भुल्लर का बड़ा बयान

Edited By Urmila,Updated: 08 Jun, 2025 09:25 AM

bhullar big statement on the end of free travel for women on aadhaar card

पंजाब में सरकारी बसों में आधार कार्ड पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बंद करने को लेकर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का बड़ा बयान सामने आया है।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): पंजाब में सरकारी बसों में आधार कार्ड पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बंद करने को लेकर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री भुल्लर ने सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर स्पष्ट किया है कि पंजाब में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के कंडक्टर फर्जी आधार कार्ड की जांच जरूर करते हैं लेकिन वे महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने से नहीं रोकते और पंजाब की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की यह सुविधा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों की सरकार है और राज्य की महिलाओं की सुविधा का पूरा ख्याल रख रही है। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में थी कि फर्जी आधार कार्ड के कारण राज्य से बाहर की महिलाएं भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं, जिससे पीआरटीसी को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पी.आर.टी.सी. बसों को मोटा चूना लग रहा है। इसके चलते अब मुफ्त यात्रा के लिए आधार कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। मंत्री भुल्लर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!