शिक्षामंत्री को तुरंत बर्खास्त करें कैप्टन: भगवंत मान

Edited By Vatika,Updated: 09 Dec, 2019 12:44 PM

bhagwant mann speak against educaton minnitser

आम आदमी पार्टी के प्रधान व सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। गुनाह क्षमा योग नहीं है।

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी के प्रधान व सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। गुनाह क्षमा योग नहीं है।

यहां जारी बयान में मान ने कहा कि अध्यापक को समाज व देश के निर्माता के तौर पर मान-सम्मान दिया जाता है, परंतु शिक्षा मंत्री ही उन्हें गालियां निकालता है और पुलिस को लाठीचार्ज का हुक्म देता है तो पंजाब ऐसे बदजुबान मंत्री को बर्दाश्त नहीं करेगा। मान ने कहा, ‘मैं एक अध्यापक का बेटा हूं।

सरकारें और समाज की तरफ से अध्यापक को दिए जाने वाले सम्मान की अहमियत मनोवैज्ञानिक तौर पर अच्छी तरह समझता हूं। अध्यापक गालियां और लाठियां खाकर नौकरियां लेंगे या करेंगे तो उनसे देश के अच्छे निर्माता बनने की उम्मीद करना बेकार होगी।’ अध्यापक वर्ग के साथ किए भद्दे व्यवहार का मुद्दा पाॢलयामैंट में उठाएंगे। उधर, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सत्ता के नशे ने शिक्षा मंत्री का दिमाग खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ विधायकों और नेताओं का शिष्टमंडल सिंगला की बर्खास्तगी को लेकर राज्यपाल को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!