पंजाब में अमन कानून की हालत बहुत बिगड़ी : भगवंत मान

Edited By swetha,Updated: 18 Aug, 2019 11:42 AM

bhagwant maan

पंजाब में अमन कानून की हालत बहुत बिगड़ गई है। जेलों में हत्याएं हो रही हैं।

फतेहगढ़ साहिब(जच्ची): पंजाब में अमन कानून की हालत बहुत बिगड़ गई है। जेलों में हत्याएं हो रही हैं। जेलों में बैठे लोग नशे का कारोबार चला रहे हैं। पिछले एक महीने में 8-9 लोगों की मौतें पुलिस की हिरासत में हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि जो नशों के सौदागर हैं, वे नहीं चाहते कि पंजाब में से नशा खत्म हो। लोग इंसाफ हेतु कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। ये विचार आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।


भगवंत मान ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि जिसको भी नशे की खेप के साथ पकड़ा जाता है, उसकी हत्या हो जाती है या फिर वह खुद आत्महत्या कर लेता है। इससे साफ जाहिर है कि नशे के सौदागरों की जड़ें बहुत गहरी हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। बीते दिनों फतेहगढ़ साहिब में 4 पत्रकारों एवं 3 ‘आप’ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जोकि सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने इसकी ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि ‘आप’ के कार्यकत्र्ता लोगों की आवाज बुलंद करते हैं और पत्रकार उसे लोगों तक पहुंचाते हैं।  

सांसद मान ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब में 5 सितम्बर को सरकारी जबर जुल्म खिलाफ संयुक्त मोर्चा द्वारा दिए जा रहे धरने में वह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सुखपाल सिंह खैहरा बारे उन्होंने कहा कि खैहरा ‘आप’ का चुनाव चिन्ह छोड़कर अपने बलबूते चुनाव लड़ जीतकर दिखाएं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह ढिल्लों, महिला विंग पंजाब की उपाध्यक्ष सुखविंद्र कौर, पावेल हांडा, संतोष सिंह सलाना, अजीत सिंह ङ्क्षतबरपुर, जगदेव सिंह अमलोह, सिकंदर सिंह गोगी, दविंद्र सिंह, जग्गा खान, जसविंद्र सिंह, जरनैल सिंह नंबरदार, सुखदेव सिंह देबी, लाडी जलवेड़ी, गुरमुख सिंह, गुरजीत सिंह मंडी गोङ्क्षबदगढ़, एडवोकेट तेजिंद्र सिंह धीमान, एडवोकेट गुरमीत सिंह बाजवा, एडवोकेट रंजीतपाल सिंह चीमा हाजिर थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!