Punjab: जिंदा है Bhabhi Kamal Kaur! वीडियो हो रही वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2025 08:31 AM

bhabhi kamal kaur

कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की लाश मिलने के बाद पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया था।

पंजाब डेस्क:  बठिंडा की आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में बीती 12 जून को कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की लाश मिलने के बाद पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अमृतपाल महिरों के दो साथियों को इस मामले में गिरफ्तार किया। बाद में यह खबर आई कि अमृतपाल महिरों देश छोड़कर दुबई भाग गया।

PunjabKesari

अब इस घटना के बाद भाभी कमल कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुद कमल कौर नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि "कमल कौर मरी नहीं है, अभी तक जिंदा है।" आगे कहती हैं, "जब मैंने फोन चलाया और नेट ऑन किया तो देखा कि मुझे ज़िंदा जी मार दिया गया। कौन है ये जिसने ऐसा किया? मैं अस्पताल में एडमिट थी और अपनी मौत की खबर खुद देख रही थी।" उन्होंने यह भी कहा कि "इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दो, ये खबर झूठी थी।"

सोशल मीडिया पर भाभी कमल कौर के इस वीडियो को काफी वायरल किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की "पंजाब केसरी" पुष्टि नहीं करता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!