नौजवान वैल्फेयर सोसायटी ने करवाया भिखारी का अंतिम संस्कार

Edited By Updated: 13 Feb, 2017 01:17 PM

beggars funeral

4 दिन पहले नई बस्ती मेन रोड फुटपाथ से मिले भिखारी के शव की पहचान नौजवान वैल्फेयर सोसायटी ने करवा ली है। उक्त भिखारी की पहचान 1100

भटिंडा: 4 दिन पहले नई बस्ती मेन रोड फुटपाथ से मिले भिखारी के शव की पहचान नौजवान वैल्फेयर सोसायटी ने करवा ली है। उक्त भिखारी की पहचान 1100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गांव खोजवापुर निवासी जोगेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। संस्था द्वारा ढूंढे गए मृतक के भाई मूरत ध्वज ने बताया कि जोगेंद्र की शादी के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई जिसके बाद जोगेंद्र मानसिक तौर पर परेशान हो गया और भीख मांगने लगा। 10 साल पहले अचानक एक दिन वह लापता हो गया। उसे ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि आॢथक तंगी के कारण जोगेंद्र के मजदूर परिवार ने उसके अंतिम संस्कार पर भटिंडा तक आने में असमर्थता जताई। संस्था ने संस्कार व आने-जाने के किराए सहित सारा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली। तब जाकर मृतक के भाई मूरत ध्वज को भटिंडा बुलाया तथा पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम के बाद समाजसेवी के.के. बांसल के सहयोग से स्थानीय दाना मंडी स्थित रामबाग में मृतक जोगिंद्र का अंतिम संस्कार उसके भाई मूरत ध्वज के हाथों करवा दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!