सावधान! आपको भी रास्ते में मिले कोई 'बाबा' तो कर ने बैठे ये भूल, हैरान कर देगा मामला

Edited By Urmila,Updated: 03 Jul, 2024 06:54 PM

be careful if you meet any baba on the road

दीनानगर और इलाके में लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों के चलते लोगों में चोरों की दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर और इलाके में लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों के चलते लोगों में चोरों की दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण आज दिन-दिहाड़े दीनानगर के मगराला बाईपास नजदीक महिला व 2 युवकों द्वारा बातों में फंसा कर उनके कानों से सोने की वालियां लेकर फरार होने का खबर मिली है। 

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला रानी निवासी कुंडे लालोवाल ने बताया कि वह अपने पति के साथ साइकिल पर सवार होकर दीनानगर आ रही थी, जब वे मगराला बाईपास पुल के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति जो साधु के भेष में खड़ा था। उसने उन्हें रोक कर भोला शंकर मंदिर का रास्ता पूछा।  जब वे थोड़ा आगे गए तो वहां एक महिला और एक युवक खड़े थे। उन्होंने कहा कि बाबा ने आपसे क्या पूछा। बाबा ने आपसे मंदिर बारे पूछा। उन्होंने कहा कि बाबा बहुत पहुंचा हुआ है। अभी बातें ही कर रहे थे कि इतने में बाबा भी वहां पहुंच गया। उन्होंने कहा कि बाबा के पैरों में माथा टेकने के लिए झुकी तो उसने उसे कोई वस्तु सुंघा दी और उसके कानों से वालियां उतार लीं। बाबा उस महिला व युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। उक्त सारी घटना की इलाके अंदर वीडियो खूब वायरल हो रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!