शहर में जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की सरेआम उड़ रही धज्जियां, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2025 03:49 PM

bathinda dm orders

लोगों को इन समस्याओं से बचाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रालियां को ढककर ले जाने के आदेश दिए हैं

बठिंडा(परमिंद्र): महानगर में मिट्टी, रेता व बजरी आदि ढोहने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालक जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से शहर से गुजरते वक्त मिट्टी व रेता आदि की ट्रालियों को ढककर रखने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

दूसरी ओर मिट्टी, रेता या बजरी वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों को ओवरलोड कर लिया जाता है, लेकिन उनके ऊपर तिरपाल आदि नहीं डाली जाती है। इसके कारण सारी मिट्टी, रेता एवं बजरी ट्रालियों से नीचे गिरती रहती है व सड़क पर चलने वाले लोगों को मुश्किलें पेश आती हैं।

लोगों को इन समस्याओं से बचाने के लिए जिला मैजिस्ट्रेट ने भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रालियां को ढककर ले जाने के आदेश दिए हैं पर इनके चालक आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर से गुजरते वक्त ट्रैक्टर-ट्रालियां को ढका नहीं जाता, जिससे कारण मिट्टी, रेता, बजरी सड़कों पर गिरती है व हादसों का सबब बनती है। लोगों ने मांग की कि बिना ढके रेता, बजरी मिट्टी आदि लेकर जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!